फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 160 रुपये के विवाद में बेटी के घर आए बुजुर्ग की हत्या

Sat, 07 Oct 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। सिरौलीकलां गांव के चार बीघा क्षेत्र में 160 रुपये के लेनदेन में उपजे विवाद में भूड़ा भोजीपुरा, बरेली से आए एक वृद्ध के सिर पर कुल्हाड़ी का बेंट मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा जिला बरेली यूपी के ग्राम भूड़ा निवासी मो. रफीक (70) पुत्र मसूद की बेटी नथिया का निकाह सिरौलीकलां निवासी छोटन के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को छोटन का पड़ोसियों से 160 रुपये के लेनदेन में विवाद हाे गया था। इस दौरान मो. रफीक की बेटी नथिया और उसकी बहू भूरी को पड़ोसियों ने पीट दिया था। जिससे दोनों सास-बहू घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
मो. रफीक को शुक्रवार सुबह बेटी के घायल होने की सूचना मिली। उनका राजीनामा करवाने के लिए वह शाम करीब तीन बजे भोजीपुरा से सिरौली में बेटी के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि समझौता वार्ता के दौरान दूसरे पक्ष ने ईंट, पत्थर, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कुल्हाड़ी के बेंट से मो. रफीक के सिर पर चोट लग गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े तो रिश्तेदार उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने मो. रफीक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलभट्टा के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को हिरासत में लिया। पिता की हत्या की सूचना पाकर भोजीपुरा से उनके तीन बेटों समेत कई रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सीएचसी में पंचनामा भर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें