फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नी देवी मौत मामले में उलझी कहानी

Tue, 06 Mar 2018 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहरागांव स्थित मैपल होटल में माली मुन्नी देवी की मौत की कहानी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। मौत के बाद से गायब चल रहे महिला के साथ किराए रहने वाले गणेश राम ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह मुन्नी देवी का दामाद है। उधर, मौत की सूचना पर नैनीताल पहुंचे बेटे रुद्रपुर निवासी शंकर और बेटी हल्द्वानी नीमा ने बताया कि गणेश दामाद नहीं बल्कि उनके ताऊ लड़का है।

विज्ञापन


उन्होंने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे तीन भाई-बहन हैं। एक भाई पिता बच्चीराम के साथ काला डूंगरा जैती अल्मोड़ा में रहता है। दोनों वहां खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे शंकर राम ने बताया कि गणेश राम दो साल पहले उनकी मां को अल्मोड़ा से नौकरी दिलाने की बात बोलकर भीमताल लाया था। यहां दोनों किराए के मकान में रहा करते थे। गांव वालों से उन्हें सूचना मिली कि उनकी मां की झील में डूबकर मौत हो गई है। इस पर वे नैनीताल पहुंचे हैं।

उधर, मामले की जांच कर रही महिला एसआई अमन दीपिका नेगी ने बताया कि गणेश राम ने मृतक मुन्नी देवी को अपनी सास बताया है। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों और महिला के साथ रहने वाले गणेश राम के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें