फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में पालिका का प्रवेश शुल्क निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका के प्रवेश शुल्क के विरोध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व टैक्सी चालकों ने आमडंडा के पास चक्काजाम किया। एसडीएम व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रवेश शुल्क को रद्द करने की मांग की है। दूसरी ओर एसडीएम ने प्रवेश शुल्क रद्द करने के निर्देश पालिका को दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि नगर पालिका की ओर से प्रवेश शुल्क के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व में ही चुंगी व्यवस्था को खत्म कर चुकी है। इसके बावजूद नगर पालिका गलत तरीके से बाहरी वाहनों से शुल्क वसूल रही है। आरोप लगाया कि बीते दिनों प्रवेश शुल्क की वसूली को लेकर जब उन्होंने संबंधित ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने उन्होंने गोली मारने की धमकी दी थी। वहीं उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गणेश रावत, नरेंद्र शर्मा, अमित रावत, भपेंद्र खाती, राहुल रावत, हेमंत बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडेय ने भी प्रवेश शुल्क के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।


प्रथम दृष्टया नगर पालिका के प्रवेश शुल्क में कई खामियां होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रवेश शुल्क को निरस्त करने के निर्देश पालिका के ईओ को दिए हैं। - प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें