फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगमों को मिले 14 करोड़ 70 लाख

Sun, 10 Jul 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आर्थिक कंगाली से जूझ रहे नगर निगमों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने हल्द्वानी समेत प्रदेश के छह नगर निगमों के लिए 14 करोड़ 70 लाख 49 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। इनमें हल्द्वानी नगर निगम को एक करोड़ 66 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


नगर निगमोें की आर्थिक हालत खस्ता है। निगमों के आमदनी के स्रोत सीमित हैं, लेकिन खर्चे गई गुना अधिक हैं। हल्द्वानी में निगम की तरफ से विकास कार्य नहीं हुए हैं। कर्मचारियों को वेतन बांटने तक के लिए बजट नहीं है। कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। नियमित वेतन और बकाया भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी अक्सर कार्य बहिष्कार पर चले जाते हैं। सफाई व्यवस्था चौपट होने से खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के मुताबिक उत्तराखंड के छह नगर निगमों में विकास कार्यों को संचालित करने के लिए 14 करोड़ 70 लाख 49 हजार की धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम को एक करोड़ 66 लाख, काशीपुर को एक करोड़ 69 लाख, रुद्रपुर को एक करोड़ 73 लाख, रुड़की को एक करोड़ 95 लाख, हरिद्वार को दो करोड़ 48 लाख और देहरादून नगर निगम को पांच करोड़ 18 लाख की धनराशि आवंटित हुई है। डॉ. हृदयेश ने कहा कि आवंटित धनराशि से नगर निगम क्षेत्राेें में सीवर, पेयजल, खड़ंजा और नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। 
विज्ञापन


14वें वित्त का बजट मिला : मेयर
हल्द्वानी। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतला ने कहा कि नगर निगम को एक करोड़ 66 लाख की बजट 14वें केंद्रीय वित्त आयोग से जारी हुआ है। यह बजट भी वर्ष 2015-16 का है और जिसे पिछले साल अक्तूबर में जारी हो जाना चाहिए था। मेयर ने कहा कि रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम की तुलना में हल्द्वानी क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से काफी बढ़ा है। इसके बाद भी हल्द्वानी नगर निगम को बजट हर साल कम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें