भीमताल। नगर निकाय चुनाव को लेकर पंचास्थानी कार्यालय की ओर से मतदान केंद्र और मतदान स्थल चिह्नित कर लिए हैं। जिले में मतदान केंद्र 164 और मतदान स्थलों की संख्या 385 पहुंच गई है। मतदान केंद्र और मतदान स्थलों को चिह्नित करने के साथ कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी के लिए भी सूची मांगी जा रही है।
पंचास्थानी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कैलाश बोरा ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में 90 मतदान केंद्र, 278 मतदान स्थल, नगर पालिका नैनीताल में 20 केंद्र, 32 स्थल, नगर पालिका रामनगर में 20 केंद्र, 40 स्थल, नगर पालिका भवाली में 7 केंद्र, 7 स्थल, नगर पालिका भीमताल में 8 केंद्र, 10 स्थल बनाए गए हैं।
इसी तरह नगर पालिका कालाढूंगी में 6 केंद्र, 10 स्थल, नगर पंचायत लालकुआं में 7 केंद्र और 8 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 164 मतदान केंद्र और 385 मतदान स्थल हैं। इनमें 50 केंद्र और 120 स्थल संवेदनशील तथा 70 मतदान केंद्र व 179 मतदान स्थल अतिसंवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। संवाद