फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने गए नगर निगम कर्मियों को खदेड़ा

Fri, 21 Jul 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
डीएम से शिकायत की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाइकोर्ट में लगी जनहित याचिका के बाद पीलीकोठी क्षेत्र में नालियों की सफाई करने गए निगम के सफाई कर्मियों को लोगों ने खदेड़ दिया। खदेड़ने की सूचना पर पहुंचे सरकारी अमले के साथ डीएम का भी लोगों ने घेराव कर दिया। लोग पहले नालियां बनाने उसके बाद निकासी आगे खोलने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निगम ने पीलीकोठी क्षेत्र में नालियों की सफाई करने और नाली को आगे खोलने को लेकर टीम भेजी थी। टीम ने जैसे ही नालियां खोलनी शुरू की तो तभी पीलीकोठी के आगे के लोग लोग हो गए। उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया और निगम कर्मियों को बैरंग लौटा दिया।  

सूचना मिलने पर डीएम डीके चौधरी, एमएनए हरवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीएम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि विभाग का जोर सिर्फ पीलीकोठी क्षेत्र में जलभराव को दूर करने का है, इसका निकास दूसरी ओर को किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि उस ओर न तो नालियां है, न ही निकासी। उन्होंने कहा कि विभाग पहले उस क्षेत्र में नालियां बनाए, तब नालियों की सफाई कराए। तब तक वह इधर को निकासी नहीं होने देंगे। डीएम के लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आगे को नालियां बनाने के निर्देश दिए। उसके बाद नालियों की सफाई करने को कहा। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें