फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नगर पालिका के संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आलूखेत निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आलूखेत निवासी योगेश कुमार (40) नगर पालिका नैनीताल में संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह पैदल घर जा रहा था। इस दौरान गांव में ही उसका पैर फिसला तो वह सड़क पर गिर गया जिससे उसके चेहरे और कान में चोट आ गई। वह परिजनों को घटना के बारे में बिना बताए सो गया। सुबह परिजनों ने उसको बिस्तर पर बेसुध पड़ा देखा। परिजन उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि लोगों से पूछताछ में मृतक के सड़क किनारे गिरने की बात पता लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें