फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोकतंत्र के मूल्यों को समझने का मंच है एमयूएन

Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यशाला में मौजूद अतिथि और अन्य। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सिंथिया मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यशाला का मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने उद्घाटन किया। इसमें 200 प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी कमेटियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के साथ स्टेज मार्च किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि एमयूएन (मॉडल यूनाइटेड नेशन) सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और नेतृत्व विकसित करने का मंच है। प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला ने कहा कि स्कूल प्रबंधन सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बॉलीवुड अभिनेत्री फरहीन प्रभाकर ने कहा कि कभी हार न मानना ही सच्चा नेता बनाता है।
कार्यशाला में यूनेस्को डिजिटल पहुंच और ग्लोबल शिक्षा, इकोसॉक वैश्विक गरीबी और आर्थिक असमानता, यूनिसेफ बच्चों के अधिकारों, भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ। वहां प्रशासक सुरेश चंद्र मिश्रा, बीबी जोशी, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, बीसी सती, हेमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें