फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजावट प्रतियोगिता में मुक्तेश्वर थाना प्रथम

Fri, 09 Nov 2018 01:43 AM IST
Haldwani
विज्ञापन
सजावट प्रतियोगिता में मुक्तेश्वर थाना प्रथम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खडूंरी के निर्देश पर जिले के थानों, पुलिस लाइन, फ ायर स्टेशनों, पुलिस चौकियों में रंगोली, दीप, सजावट की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले थानों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर बुधवार को सभी थाना प्रभारियों ने थानों को दीप, मालाओं तथा रंगोली से सजाया। थानों में रंगोली, दीप और मालाओं से सजावट करने में प्रथम स्थान थाना मुक्तेश्वर, कोतवाली हल्द्वानी द्वितीय और बेतालघाट को तीसरा स्थान मिला। थाना मुक्तेश्वर को 2500 रुपये, कोतवाली हल्द्वानी को 1000 रुपये और बेतालघाट को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

हनुमान मंदिर में जलाए 108 दीये
हल्द्वानी। कर्नल वार्ड शीशमहल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति ने दीपावली के मौके पर मंदिर में महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की। मंदिर में मिट्टी के 108 दीयों की दीप माला सजाकर जलाए गए। पुजारी पं. पंकज जोशी, अध्यक्ष जगन्नाथ कपकोटी, मुख्य संरक्षक पीडी जोशी, व्यवस्थापक गिरी चंद्र लोहनी, हरीश चंद्र जोशी, खीम सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र तिवारी, बालकिशन आदि थे। वहीं बताया गया कि मंदिर समिति के सचिव कौस्तुभानंद जोशी का दिल्ली एम्स में इलाज हुआ है। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


देर रात तक फोड़े गए पटाखे
रामनगर (नैनीताल)। नगर में देर रात तक पटाखों की गूंज रही। पर्यावरण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को किसी ने नहीं माना और देर रात 12 बजे तक पटाखे फोड़ते रहे। पटाखों के धुएं से सांस के रोगियों को थोड़ी तकलीफ हुई। दिवाली की छुट्टी मनाने पहुंचे पर्यटकों से रिजॉर्ट फुल रहे। रिजॉर्ट में पर्यटकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए थे। पर्यटकों ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला, झिरना रेंजों में जंगल सफारी भी की और जंगल में सेल्फी खींचकर अपने सफर को यादगार बनाया।

प्रत्याशियों ने दिवाली पर खूब बांटी मिठाई
रामनगर (नैनीताल)। निकाय चुनाव को लेकर मतदान 18 नवंबर को होना है यानी 9वें दिन मतदान होना है। ऐसे में दिवाली का फायदा उठाते हुए प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाइयों के डिब्बे भेजे और उन्हें जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें