फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 20 एमआरआई होते हैं एसटीएच में

Fri, 04 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कंपनी का सर्वर खराब होने का खामियाजा मरीज और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली की वाइटल कंपनी 12 दिन से एमआरआई की रिपोर्ट नहीं दे पा रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक के मरीज रोज सुशीला तिवारी अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों का एमआरआई होता है। एक दिन में लगभग 20 एमआरआई होते हैं। एमआरआई की डिटेल रिपोर्ट दिल्ली की वाइटल कंपनी से आती है। अस्पताल ने रिपोर्ट बनाने का ठेका वाइटल कंपनी के दे रखा है।

एसटीएच प्रशासन एक रिपोर्ट के एवज में कंपनी को तीन सौ रुपये देता है। कंपनी ने एसटीएच में अपना सर्वर लगा रखा है और एक कर्मी भी तैनात है। रिपोर्ट न आने के कारण मरीज और तीमारदार रोज अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं मगर उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


एसटीएच के एमएस डा. एके पांडेय ने बताया कि सर्वर खराब होने के कारण कंपनी से ई मेल के जरिए रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। कंपनी को 22,24,26 और 27 नवंबर की रिपोर्ट भेजने में कठिनाई आ रही है।

डा. पांडेय ने बताया कि देर शाम सर्वर ठीक हो गया है और शुक्रवार को सभी रिपोर्ट मिल जाएंगी। कंपनी उक्त चार दिनों की रिपोर्ट भेजने का भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जितने दिन सर्वर खराब रहा है उतने दिन का कंपनी को भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें