लालकुआं। सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से ब्रिटानिया कंपनी सिडकुल रुद्रपुर की ओर से आज से पोषक आहार के रूप में विटामिन कैल्शियम आदि से भरपूर बिस्कुट वितरण का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती और सभासद धन सिंह बिष्ट ने किया। सांसद प्रतिनिधि खाती ने बताया कि ब्रिटानिया कंपनी सिडकुल ने राजकीय उच्चतर कन्या विद्यालय आंबेडकर नगर में सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से प्रत्येक दिन छात्राओं को पोषक आहार के रूप में कैल्शियम विटामिन आदि से भरपूर बिस्कुट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सांसद प्रतिनिधि ने सांसद अजय भट्ट और ब्रिटानिया सीएसआर के हेड मोहित सक्सेना का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन से पूनम बिष्ट आशा धर्मवाल, आशीष बिष्ट सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।