फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी उप कोषागार में लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार को कालाढूंगी उप कोषागार परिसर में सरकारी पेंशनरों के लिए एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वृद्ध पेंशनधारकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

शिविर में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दोनों चिकित्सा टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। लगभग 100 से अधिक पेंशनरों ने इस शिविर का लाभ उठाया। चिकित्सकीय टीम में डॉ. बीएस गुप्ता, दुर्गा कनवाल, दिव्यांशु शर्मा, सौम्या, आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. माला वर्मा, देव प्रकाश बहुगुणा, फुरकान अहमद शामिल रहे। इस दौरान उप कोषाधिकारी कृष्ण चंद्र भगत, सहायक अधिकारी सुनीता पुरोहित, अतुल बिष्ट, गोपाल राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें