फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सांसद ने 21 परमवीर चक्र विजेता कॉरिडोर का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। छावनी परिषद प्रशासन की ओर से तल्लीताल रिक्शा स्टैंड से लगे जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा पार्क में देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं की प्रतिमा स्थापित कर उनकी यादों को संजोया है। इससे यहां आने वाले लोग देश के परमवीर चक्र विजेताओं को जान सकेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार की पहल पर बने इस कॉरिडोर का उद्घाटन मंगलवार को सांसद अजय भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद ने युद्ध में वीरता का परचम लहराने वाले देश के सच्चे वीरों की यादों को जीवंत कर सार्थक व अनुकरणीय पहल की है। यहां आने वाले पर्यटकों को पार्क में परमवीर चक्र विजेताओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। विधायक सरिता आर्या व अन्य ने देश के सभी वीर सपूतों को याद किया। विधायक ने कहा कि इन्हीं शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसके बाद छावनी के चाणक्य ऑडिटोरियम में पुस्तिक दास्तान-ए-संविधान का लोकार्पण भी किया गया। सीईओ वरुण कुमार ने छावनी क्षेत्र को सीसीटीवी से कवर करने, जिम संचालन समेत अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर कर्नल पीएस अधिकारी, कर्नल पी पाटिल, बहादुर सिंह रौतेला, सुरेश कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें