लालकुआं। बिंदुखत्ता में झांझर सांस्कृतिक कला समिति के आयोजन में चल रहे गढ़ कुमू महोत्सव के तीसरे दिन क्षेत्रीय लोक संस्कृति की छटा देखने को मिली। क्षेत्रीय महिलाओं का झोड़ा-चांचरी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को लोकगायक चंद्र प्रकाश आर्या ने अपने लोकप्रिय गीत ‘सोला सोल्याणी’ की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नवीन पाठक के गीत हिट म्यर दगड़ी कमला, अल्माड़ में म्यरौ बंगला...को भी दर्शकों ने खूब सराहा। सूचना विभाग की टीम आरोही सांस्कृतिक कला मंच ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संयोजक जीवन पांडे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, दीपक जोशी, प्रमोद कालोनी, उमेश जोशी, चंद्र शेखर पांडे, नवीन पपोला आदि मौजूद थे।