कैंचीधाम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं सांसद डिंपल यादव। संवाद
- फोटो : कैंचीधाम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं सांसद डिंपल यादव। संवाद
भवाली (नैनीताल)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी आजमगढ़ की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को कैंची धाम मंदिर में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में बाबा का ध्यान लगाकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान सांसद डिंपल ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कैंची धाम के बारे में जानकारी ली। मंदिर में करीब आधा घंटा रहने के बाद वह लौट गई।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले देश और विदेश के श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान मनोज जोशी, भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।