फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक

Thu, 21 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में स्थानांतरण को लेकर आक्रोशित उपनल कर्मियों ने बुधवार को प्राचार्य का घेराव किया और सभी के लिए समान नियमावली बनाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की मध्यस्थता में दोनों पक्षों की वार्ता के बाद प्राचार्य ने स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


उपनल के तहत कार्यरत आठ कर्मियों का शनिवार को मेडिकल कालेज के एक पटल से दूसरे पटल पर स्थानांतरण हुआ था। उपनल कर्मियों ने स्थानांतरण का विरोध किया था। कर्मियों ने एसटीएच के उपप्रबंधक कार्मिक बीएस कार्की के साथ अभद्रता और मारपीट की थी। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में उपनल कर्मी प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित से मिले। प्राचार्य ने दबाव में आठ कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी।

उपनल कर्मियों की मांग थी कि संविदा और रेग्युलर कर्मियों के लिए नियमावली एक समान हो। प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने कहा कि स्थानांतरण के लिए नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का मामला शासन को रेफर कर देंगे। इस दौरान शंभू बुधानी, धीरज कुमार पांडेय, राजेंद्र बिष्ट, हेमंत सती, पूरन चंद्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें