फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पेड़ से टकराई कार...मां और छोटे बेटे की मौत, बड़ा घायल; मुरादाबाद से लौट रहे थे

Tue, 17 Dec 2024 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार तड़के कार पेड़ से टकराने पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते शुक्रवार को बाइक रपटने से वनदरोगा की मौत हो गई थी, अब सोमवार तड़के कार पेड़ से टकराने पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी शबाना परवीन (48), बड़ा बेटा अब्दुल रहमान उर्फ लवी (21) और छोटा बेटा यजान सैफी (16) रविवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने मुरादाबाद गए थे। रविवार शाम हल्द्वानी के नया बाजार में आग लग गई। आरिफ की मशीन की दुकान भी उसी गली में है, जहां आग लगी थी। यह खबर दोनों बेटों को लगी तो वे परेशान हो गए। तड़के करीब तीन बजे वे रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में शबाना और यजान की मौत हो गई जबकि लवी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यजान नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें