फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे की छुट्टियों पर नैनीताल के अधिकांश होटल पैक

Sat, 30 Sep 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
विज्ञापन
nainital
विज्ञापन
दशहरे और गांधी जयंती पर लगातार चार दिनों की छुट्टियाें के कारण नैनीताल और इसके आसपास पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। शुक्रवार से लेकर दो अक्तूबर तक नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश बड़े होटल एडवांस में बुक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि इस बार शुक्रवार को नवमी और शनिवार को विजया दशमी का अवकाश है। उसके बाद एक दिन रविवार का अवकाश तो सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी है। लगातार चार छुट्टियां होने के कारण नैनीताल, भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल के अधिकांश होटलों में सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। माल रोड स्थित अलका होटल के स्वामी वेद साह ने बताया कि तीन अक्तूबर तक होटल के सभी कमरे पैक हो चुके हैं। होटल विक्रम विटेंज इन के प्रशासनिक अधिशाषी विजय पंत ने बताया कि उनके होटल में दो अक्तूबर तक की बुकिंग है।

माल रोड स्थित होटल क्लासिक द माल के महाप्रबंधक एसएस परिहार बताते हैं कि चार दिनों की छुट्टी के कारण सैलानियों ने कमरों की एडवांस बुकिंग कराई हुई है। होटल मनु महारानी के सेल्स मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि होटल के पैक होने के कारण कई सैलानियों को चाहते हुए भी वह कमरा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इधर ग्रेटर भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गुणवंत और कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा बताते हैं कि भीमताल और नौकुचियाताल के अधिकांश होटल और रिसोर्ट भी ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि इन चार दिनों में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा काम मिलेगा। 
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद 
 अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती ने बताया कि चार दिनों की छुट्टी में सैलानियों की भीड़ को लेकर पुलिस चौकस है। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग जोन में किसी भी स्थिति में वाहनों को खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा ताकि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें