फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के दौरान व्यवसायी लापता

Thu, 12 Jan 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। 
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक के दौरान व्यवसायी लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी लापता हो गए। सुबह नौ बजे तक घर न लौटने से चिंतित परिजनों, वनकर्मियों ने दिनभर व्यवसायी की खोजबीन की। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी व्यवसायी भुवन चंद्र शर्मा बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। इस कारण बुधवार शाम 7:10 बजे उनके बड़े भाई गिरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

बताया कि रामनगर वन प्रभाग की टेड़ा वन चौकी पर लगे सीसीटीवी में भुवन की लोकेशन मिली है। इसमें सुबह 6:57 बजे पैदल टेड़ा गांव की ओर जाते देखा गया है लेकिन वापसी की कोई भी फुटेज नहीं मिली है। इस कारण दिनभर टेड़ा गांव समेत आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


उसने उसकी खोजबीन की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं वन विभाग की प्रशासनिक अधिकारी हंसा पांगती ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सुबह नौ बजे तक ही देखी गई है। विभाग ने परिजनों, मोहल्ले वालों के साथ खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नही चल पाया गुरुवार को पुन: उनकी खोजबीन की जाएगी। उन्होंने मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वह अकेले जाने की बजाय समूह में जाएं।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें