फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह जाने वाली वाल्वो के समय में बदलाव

Tue, 24 Mar 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की दिल्ली को सुबह दो बस सेवा संचालित होती है। इनके समय में रोडवेज ने बदलाव किया है। इसके पीछे वाल्वो और दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन का एक ही समय होने को कारण बताया गया है। एआरएम काठगोदाम पवन मेहरा ने बताया कि वाल्वो पहले सुबह 9 और 10 बजे चलती थी।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन का समय हल्द्वानी से सुबह 9 बजे है। ऐसे में अगर किसी को संपर्क क्रांति में आरक्षण नहीं मिल पाए, तो उसके सामने वाल्वो का विकल्प नहीं रह जाता था। इसी कारण अब वाल्वो का समय साढ़े नौ और साढ़े दस कर दिया गया है। इससे यात्रियों के सामने वाल्वो का विकल्प मौजूद होगा। नई समय सारिणी को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें