लालकुआं। समाजवादी पार्टी ने रविवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी। पार्टी मुख्यालय पहुंचे वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार राय ने 24 से अधिक युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने कहा कि समाजवादी मैदान के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में संजय सिंह, भगवती प्रसाद त्रिकोटी, जयप्रकाश यादव, छोटे लाल यादव, परमहंस मौर्या, बृजमोहन राजभर, राम बहादुर राय आदि मौजूद रहे। संवाद