फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खेत में लगे 500 से अधिक पॉपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ काटे

Tue, 16 Jun 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। रुद्रपुर सानी गांव में अज्ञात लोगों ने खेत में लगे 500 से अधिक पॉपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ काट लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राधे विहार काॅलोनी निवासी निष्कर्ष रघुवंशी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह श्रीश तोमर के विधिवत पावर ऑफ अटॉर्नी धारक हैं। तोमर की पारिवारिक कृषि भूमि ग्राम रुद्रपुर सानी में रघुवंशी फार्म के सामने है। भूमि पर लगभग 500 यूकेलिप्टस व पॉपलर के पेड़ लगाए गए थे। भूमि पर स्वामी के नाम का एक बोर्ड भी स्थापित था। शनिवार सुबह उनके सेवक ने सूचना दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने भूमि पर प्रवेश कर वहां लगे पेड़ काट दिए हैं और वहां बोर्ड भी उखाड़ कर ले जाया गया है। इससे भूमि स्वामी को भारी आर्थिक क्षति हुई है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें