फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में 400 से अधिक टैक्सी वाहन बिना टैक्सी यूनियनों में पंजीकरण के संचालित

Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में टैक्सी संचालन को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई है। शहर में 400 से ज्यादा टैक्सी वाहन बिना किसी टैक्सी यूनियन में पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। इन वाहनों के रूट की किसी को जानकारी नहीं होती, जोकि पर्यटकों के लिए खतरा है। जानकारी के अनुसार शहर की दो प्रमुख टैक्सी यूनियनों में मात्र 230 टैक्सी वाहन ही पंजीकृत हैं। इसके अलावा 400 से अधिक टैक्सी वाहन ऐसे हैं जिनके संचालन की कोई स्पष्ट जानकारी किसी भी यूनियन या विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि ये 400 से अधिक वाहन शहर में कहीं से भी संचालित हो जाते हैं और कई बार बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के ही यात्रियों को ढोते हैं। इससे टैक्सी यूनियनों के पंजीकृत चालकों में नाराजगी है, वहीं सुरक्षा और नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि सभी टैक्सी वाहनों का संबंधित यूनियन में पंजीकरण होना जरूरी है ताकि वाहनों और चालकों की सही जानकारी प्रशासन के पास उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें