फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकना में 20 से अधिक लोग बुखार और पेट दर्द से पीड़ित

Thu, 07 Sep 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के कुकना गांव में 20 से अधिक लोग बुखार व पेट दर्द से पीड़ित हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ओखलकांडा ब्लाक मुख्यालय से डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंचकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां देगी। कुकना के ग्राम प्रधान मदन नौलिया ने गांव का भ्रमण कर बताया कि गांव में अधिकांश घरों में लोग उल्टी, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित हैं।

स्वास्थ्य निदेशक डा. एलएम उप्रेती को उन्होंने ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना देते हुए गांव में चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है। नौलिया ने बताया कि गांव में रूद्र राम, हेमा देवी, मनीष कुमार, गिरीश चंद्र, सुभाष चंद्र, दीपा देवी, महेश कुमार, मनीषा, रेनू, कविता देवी, तारी देवी, चेतना, चंपा, आदिल, अमर, किशन, ललिता, हिमानी, पूजा समेत 20 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंनेे बताया कि परिजनों द्वारा बीमार लोगों का घरेलू इलाज किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक से गांव में चिकित्सकों की टीम भिजवाने की मांग की है। इधर ओखलकांडा स्थित पीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. जगदीश पटपटिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुकना गांव में डॉक्टरों की टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें