फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में 120 से अधिक लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में रविवार को शिवसेना विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर के डॉक्टरों ने 120 से अधिक लोगों के घुटनों और हड्डियों की जांच की। ब्लड प्रेशर, शुगर, एक्सरे और अन्य जांचें करने के साथ निशुल्क दवा बांटी गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा, शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, उमेश पाठक, सौरभ रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें