भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के भेटी-दियारखोली-गडूडा तक सड़क निर्माण के लिए शासन से 3.58 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। धनराशि जारी होने के साथ आरडब्लूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सड़क नहीं होने से ग्रामीण, किसान, मरीज और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री और शासन के अधिकारियों से बजट स्वीकृत करने की मांग की थी। 3.50 किमी मोटर मार्ग के लिए 3.58 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।