हल्द्वानी। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक को कम करने के लिए अभियान मंगलवार को भी चला। नगर निगम की टीम ने मथुरा की संस्था के सहयोग से काठगोदाम, रामपुर रोड, सुशीला तिवारी रोड के आसपास अभियान चलाया और 13 बंदर पकड़े। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अब तक 99 बंदरों का रेसक्यू किया जा चुका है। बताया कि जहां जहां से सूचना मिल रही है या सूचना मिलेगी वहां टीम भेजकर बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। संवाद