फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति की होगी मानीटरिंग

Fri, 23 Jan 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के छापे का असर बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में दिखाई पड़ा। चिकित्सा-शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्राचार्य के साथ बैठकर मेंटीनेंस कार्योें की सूची एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए। साथ ही डाक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति जांचने को मानीटरिंग करने को कहा।
विज्ञापन


चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डा. आरपी भट्ट ने बृहस्पतिवार को एसटीएच, स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली, जलापूर्ति, स्टाफ, किचन और मेंटीनेंस का रिव्यू किया। डा. भट्ट ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए 120 केवीए का यूपीएस लगाया जाएगा, जिसमें एक करोड़ रुपए खर्च होेंगे।

उन्होंने प्राचार्य को रसोई घर की व्यवस्था सुधारने और मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडेय को प्रतिदिन अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों से विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य से एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में होने वाले मेंटीनेंस कार्यों की सूची और आवश्यक दवाओं की सूची देने को कहा गया है। मेंटीनेंस कार्य भी लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें