रामनगर। ग्राम छोई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जूनियर वर्ग की अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मोनाल सदन ने कस्तूरी सदन को पांच विकेट से पराजित कर जीत हासिल की। शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए कस्तूरी सदन की टीम 10 ओवर में 58 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में मोनाल सदन ने राहुल कुमार के 25 और सूरज कुमार के 15 रनों की सहायता से पांच विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। यहां दीपक शर्मा, दिव्यांशु कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे।