फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केएमवीएन कर्मचारी एक जून से नैनीताल में करेंगे धरना

Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी एक जून से नैनीताल स्थित मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर होगा। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने इस आंदोलन का आह्वान किया है।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने बताया कि धरना संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति और संयुक्त कर्मचारी महासंघ के सहयोग से होगा। रानी ने कहा कि पांच मई 2026 को पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की जवाबदेही तय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
महासंघ के उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कर्मचारियों से बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंचने का आग्रह किया। प्रकोष्ठ के महामंत्री नीरज जोशी ने सरकार से वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान की अपील की। धरना एक जून सुबह 11 बजे पौधरोपण के साथ प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें