फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोहित-प्रियंक, प्रखर और अर्पित अव्वल

Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज में आकाशयान स्पर्धा- 2023 के तहत हुई हाइड्रो लांचिंग प्रतियोगिता मे
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज में रविवार को आकाशयान स्पर्धा-2023 में कुमाऊं के 20 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। हाइड्रो-रॉकेट्री प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नैनीताल के मोहित और प्रियंक, जूनियर वर्ग में चंपावत के प्रखर और अर्पित अव्वल रहे।
विज्ञापन

एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एरीज के निदेशक डॉ. दीपंकर बनर्जी ने किया। डॉ. बनर्जी ने कहा कि खगोल विज्ञान का क्षेत्र विशाल है। ये आज के विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है कि उन्हें एस्ट्रो पाठशाला आदि से इसके बेसिक सीखने को मिल रहे हैं।
कहा कि इसमें रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को एरीज भी निजी स्तर पर मदद करेगा। प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो ने इसरो के चंद्रयान व आदित्य एल वन के बारे बताते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह भी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

एस्ट्रोवर्स से जुड़े लोगों ने पानी और एयर प्रेशर से विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए रॉकेट की लांचिंग की। विद्यार्थियों ने एस्ट्रो पाठशाला के बाद राकेट डिजाइन किया। प्रतियोगिता जूनियर श्रेणी (कक्षा 3 से 5 तक) और सीनियर श्रेणी (कक्षा 6 से 12 तक) में हुई।
इस मौके पर ग्राफिक ऐरा भीमताल के निदेशक डॉ. एमसी लोहनी, एलपीएस प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, राहुल के अलावा नैनीताल, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, चंपावत, लोहाघाट, काशीपुर, मुरादाबाद आदि शहरों के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये रहे अव्वल
- प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत के प्रखर तिवारी और अर्पित चतुर्वेदी अव्वल रहे जबकि ऑल सेंट्स काॅलेज की सहज कौर और क्वेरा दूसरे और डीपीएस हल्द्वानी के युवान रौतेला व कृषव रावत तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के मोहित कुमार व प्रियंक शर्मा अव्वल रहे जबकि समर स्टडी हॉल काशीपुर के सूर्यांश, रिचा दूसरे और मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल के गौरवांश व मंथन मेहरा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


15एनटीएल05 व 06पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें