हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने रामनगर में पीएनजी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में सांस्कृतिक सचिव के पद के लिए मोहित कुमार का नामांकन की दोबारा जांच के बाद वैध घोषित कर दिया गया है।
उच्च न्यायालय ने रामनगर में पीएनजी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में सांस्कृतिक सचिव के पद के लिए मोहित कुमार का नामांकन की दोबारा जांच के बाद वैध घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने मोहित के नामांकन को खारिज किए जाने के आदेश को प्रथम दृष्टया गलत ठहराते हुए कॉलेज प्रशासन को 2 घंटे में सोमवार शाम 5 बजे तक फिर से मोहित के नामांकन की जांच कर कोर्ट को सूचित करने के आदेश दिए थे। याची का तर्क था कि लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत प्रत्याशी सभी अर्हताएं रखता है। याचिककर्ता के अनुसार लिंगदोह कमेटी, छात्रसंघ संविधान के तहत प्रधानाचार्य शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अपीलीय अधिकारी हैं, वो स्वयं नामांकन खारिज नहीं कर सकते जबकि नामांकन को इस आधार पर खारिज किया गया था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग के प्रमाणपत्र याची ने नहीं लगाए। हकीकत में संगीत की डिग्री सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सभी दस्तावेज दिखाने के बाद उसके नामांकन फार्म को इस पद के लिए स्वीकार किया गया था।
हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज प्रशासन ने सोमवार शाम आपात बैठक कर मोहित कुमार के नामांकन की फिर से जांच की और नामांकन वैध घोषित किया गया और हाईकोर्ट को सूचना दी गई। इसके बाद जस्टिस राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने याचिका को निस्तारित कर दिया।