फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त: सांस्कृतिक सचिव पद पर मोहित कुमार का नामांकन वैध घोषित

Tue, 07 Nov 2023 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने रामनगर में पीएनजी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में सांस्कृतिक सचिव के पद के लिए मोहित कुमार का नामांकन की दोबारा जांच के बाद वैध घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने रामनगर में पीएनजी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में सांस्कृतिक सचिव के पद के लिए मोहित कुमार का नामांकन की दोबारा जांच के बाद वैध घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) ने मोहित के नामांकन को खारिज किए जाने के आदेश को प्रथम दृष्टया गलत ठहराते हुए कॉलेज प्रशासन को 2 घंटे में सोमवार शाम 5 बजे तक फिर से मोहित के नामांकन की जांच कर कोर्ट को सूचित करने के आदेश दिए थे। याची का तर्क था कि लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत प्रत्याशी सभी अर्हताएं रखता है। याचिककर्ता के अनुसार लिंगदोह कमेटी, छात्रसंघ संविधान के तहत प्रधानाचार्य शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अपीलीय अधिकारी हैं, वो स्वयं नामांकन खारिज नहीं कर सकते जबकि नामांकन को इस आधार पर खारिज किया गया था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग के प्रमाणपत्र याची ने नहीं लगाए। हकीकत में संगीत की डिग्री सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सभी दस्तावेज दिखाने के बाद उसके नामांकन फार्म को इस पद के लिए स्वीकार किया गया था।

हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज प्रशासन ने सोमवार शाम आपात बैठक कर मोहित कुमार के नामांकन की फिर से जांच की और नामांकन वैध घोषित किया गया और हाईकोर्ट को सूचना दी गई। इसके बाद जस्टिस राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने याचिका को निस्तारित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें