फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने जीती शारदा संघ ट्रॉफी, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Fri, 16 Oct 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शारदा संघ एवं द नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित 56वीं ऑन-द-स्पॉट बाल चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह शारदा संघ सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रितेश साह व विशिष्ट अतिथि फॉरेंसिक साइंस संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र राणा ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।
विज्ञापन

समारोह में पं. चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्वागत गीत आर्द्रिका, निर्मल जोशी, हर्षिता गुसाईं, स्तुति जोशी व मुस्कान ने गाया। मयंक सिराला ने सितार वादन व दीपक बिनवाल ने संगत की। कत्थक नृत्य नीलम तिवाड़ी, अरुमिता साह, दिविशा नेगी, भूमिका बुडलाकोटी, आरुषी आर्या व चेतना आर्या ने प्रस्तुत किया। विनोद दुआ (आशी ग्रुप) के सहयोग से लकी ड्रॉ भी निकाला गया। मंच संचालन हेमंत बिष्ट ने किया तथा अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने आभार जताया।
विज्ञापन

विजेता विद्यालयों की ट्रॉफियां
प्रथम- मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर (शारदा संघ ट्रॉफी, मंजू बिष्ट की स्मृति में)
द्वितीय- भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (नैनीताल बैंक ट्रॉफी, घनश्याम लाल साह की स्मृति में)
तृतीय- लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल (कुर्मांचल बैंक ट्रॉफी, अनिल गोयल की स्मृति में)
समूहवार शीर्ष विजेता
टाइनी टॉट्स- गुरनाज़ कौर, अव्रनील सिंह महरा, अभिजीत, वैभवी राय, प्रिशी जोशी।
मिनी- अविरल सिंह, लक्ष्य, फैजल, निशिका शर्मा, मोक्ष शाह।
सब-जूनियर- चित्राक्षी मठपाल, वेदांश जोशी, शिरका अधिकारी, प्राची, अर्णव बोरा।
जूनियर- सारा कृष्णानी, दिव्यांशु पाठक, जिया बिष्ट, संस्कृति मौलखी, जागृति बिष्ट।
मिडिल- भावेश भट्ट, वैभवी मेहरा, भव्या बिष्ट, त्रिशिखा, विश्वाश छौंकर।
सीनियर- कामाक्षी शाक्य, संजना बिष्ट, राफिया परवीन, शालिनी, तेजस्वी कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें