फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को रौंदने वाली सरकार : राजा बहुगुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाकपा (माले) का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन हल्द्वानी के एक बारात घर में शुरू हुआ। भाकपा माले के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को रौंदने वाली सरकार है। यह सरकार लोकतंत्र को जेब में रखकर संविधान को किनारे करने की नीति पर चल रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए पूरे देश में जन गोलबंदी हो रही है।
विज्ञापन



कहा कि 2024 के चुनावों में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना आज का सबसे जरूरी कार्यभार है। तमाम लोकतांत्रिक संगठनों और लोगों को इसके लिए कमर कसनी होगी। राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडिया गठबंधन को निचले स्तर तक ले जाने की जरूरत है। ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने कहा, आरएसएस और भाजपा को हमेशा ही धर्मनिरपेक्ष शब्द से एलर्जी रही है। मोदी सरकार भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए हरसंभव तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। धर्म का राजनीति के साथ घालमेल किया जा रहा है जो देश हित में नहीं है। सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल ने कहा कि वामपंथी एकता को मजबूत करके जनता में व्यापक अभियान चलाते हुए ही भाजपा की फासीवादी सरकार को पीछे धकेला जा सकता है।




वाम और लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता समय की जरूरत : साह

नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह ने कहा भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ वाम और लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता वक्त की मांग है। अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जीआर टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान को दरकिनार कर तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर सारी सत्ता अपने हाथ में ले ली है। भाकपा माले के उत्तराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा का सांप्रदायिक फासीवादी बुलडोजर देश में न्याय संविधान और लोकतंत्र को कुचलने पर उतारू है। इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, संजय शर्मा, ऐपवा नेता विद्या रजवार, कमला कुंजवाल, दीपा पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें