फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरिनगर के 25 परिवार ताकुला में बसने पर राजी

Mon, 08 Jan 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में विस्थापन को लेकर वार्ता करते हरिनगर के निवासी।
विज्ञापन
नैनीताल। बलियानाला से लगे हरिनगर के विस्थापन की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। बीते दिनों जिला प्रशासन के अधिकारियों ने क्षेत्र के निवासियों से वार्ता की। इधर रविवार को क्षेत्र के निवासियों ने भी विस्थापन को लेकर रायशुमारी की।
विज्ञापन

बता दें कि शीघ्र ही संवेदनशील बलियानाला का सुरक्षा कार्य होना है। इसी के तहत यहां जीआईसी स्कूल समेत हरिनगर का भी विस्थापन होना है। हरिनगर के संवेदनशील क्षेत्र में रह रहे 65 लोगों को प्रशासन व पालिका की ओर से बरसात में घर खाली करने के नोटिस दिए जाते हैं। प्रशासन का कहना है यहां से लगभग 90 से अधिक परिवारों का विस्थापन होना है।
बलियानाला हरिनगर बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष मुख्तार अली की अध्यक्षता में क्षेत्रवासियों ने बैठक कर रायशुमारी की। जिसमें सभी लोगों ने दुर्गापुर जाने से इनकार कर दिया। 25 लोगों ने ताकुला में विस्थापन को सहमति दी है।
विज्ञापन

बैठक निवर्तमान सभासद रेखा आर्या, पूरन लाल, गिरधारी लाल, अभिनव आर्या, बंटी, मीना, मिथुन, छोटे आर्या, भगवती, हेमा, मीना, अनीता, संजीव कुमार, दीप, नवीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें