फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में तैयार होगा जमरानी बांध का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना का कार्य शुरू होने से पहले सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आईआरआई) रुड़की की ओर से बांध का मॉडल तैयार किया जाएगा। यह मॉडल रुड़की में ही बनेगा लेकिन बांध मॉडल में प्रयुक्त होने वाली सामग्री उसी अनुपात में मिलाई जाएगी जिस अनुपात में जमरानी बांध निर्माण में प्रयुक्त की जाएगी। यह मॉडल बांध निर्माण के दौरान बांध बनने के बाद बांध के तकनीकी पहलुओं की हर स्तर पर परीक्षण में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

बांधों के निर्माण से पूर्व मॉडल तैयार किए जाते हैं। बांध में किसी तरह की तकनीकी अड़चन आने पर इन मॉडलों के सहयोग से उन्हें दूर किया जाता है। बांध निर्माण को लेकर एडीबी के साथ चल रहे पर्यावरण और आर्थिक अध्ययन में सकारात्मक संकेत मिले हैं। जमरानी बांध परियोजना इकाई के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने बताया कि जमरानी बांध का मॉडल बहदराबाद (रुड़की) में तैयार किया जाएगा। इसे आईआरआई से विशेषज्ञ तैयार करेंगे। यह मॉडल पूरी तरह के जमरानी बांध का नमूना होगा। उन्होंने बताया कि टिहरी बांध का मॉडल भी आईआरआई रुड़की ने ही तैयार किया था। यह मॉडल आज भी यथावत है और टिहरी बांध को लेकर किसी भी तरह के तकनीकी परीक्षण या अन्य कार्यों में मॉडल की मदद ली जाती है।
पुनर्वास मामले में आयुक्त के साथ होगी बैठक
हल्द्वानी। जमरानी बांध के डूब क्षेत्र के ग्रामीणों के समन्वय समिति की बैठक जल्द कुमाऊं आयुक्त के साथ होगी। बैठक में डूब क्षेत्रवासियों के पुनर्वास मामले पर चर्चा होगी। जमरानी परियोजना इकाई के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने बताया कि डूब क्षेत्रवासी जहां भी बसना चाहेंगे उन्हें उन स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें