फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल रोपवे पर आज मॉक अभ्यास होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारत सरकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के निर्देशानुसार नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित रोपवे पर शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे एक मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य रोपवे में किसी भी दुर्घटना या बंद होने की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास करना है। यह अभ्यास आपदा तैयारियों को परखने के लिए महत्वपूर्ण है। बृहस्पतिवार को एक वर्चुअल बैठक में विभागों ने अभ्यास की तैयारियों पर चर्चा की। एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर डॉ. राजेंद्र जोशी ने सभी एजेंसियों को मॉक अभ्यास में पूर्व तैयारी और आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें