फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के आस-पास ही खुल गई मोबाइल की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऑरेंज जोन में शामिल हल्द्वानी में ढील से पहले ही लोगों ने दुुकानें खोलना शुरू कर दिया। रविवार को देवलचौड़ और बरेली रोड पर मोबाइल एसेसरीज, ऑटो रिपेयरिंग, फोटो स्टूडियो, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की कई दुकानें एक बजे तक खुली रहीं। हैरान करने वाली बात है कि मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास भी लोगों ने मोबाइल की दुकान खोली।
विज्ञापन

12:05 बजे
बरेली रोड स्थित केसरवानी कांप्लेक्स में हार्डवेयर की दुकान खुली हुई थी। दुकान में लोग भी जाते हुए दिखाई दे रहे थे।
12:10 बजे
बरेली रोड में धानमिल से लेकर तीनपानी तक तमाम ऑटो रिपेयरिंग की दुकानें दोपहर एक बजे तक खुली रहीं। यहां स्कूटी, बाइक सर्विस कराने के लिए लोग पहुंच रहे थे। वेल्डिंग की दुकान भी खुली हुई थी।
समय 12:15
पुरानी आईटीआई चौराहे के पास फोटो स्टूडियो खुला दिखाई दिया। इसी सामने एक छोटा-सा रेस्टोरेंट भी खुला दिखा लेकिन इसमें कोई ग्राहक नहीं था।
समय 12:20
मंडी चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर मोबाइल की दुकान खुली मिली। दुकान के काउंटर पर पांच सैनिटाइजर की बोतल रखी थी, जबकि दुकान में मोबाइल एसेसरीज की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन

समय 12:30
ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के सामने बिरला स्कूल रोड पर मोबाइल एसेसरीज, रिचार्ज और गिफ्ट की दुुकान खुली हुई थी। दुकानदार मोबाइल एसेसरीज की बिक्री भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें