फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजस्व गांव मामले में विधायक का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। कांग्रेस और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार और लालकुआं विधायक पर राजस्व गांव के मुद्दे पर ग्रामीणों को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घोषणा के बावजूद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बिंदुखत्ता समेत तमाम वन भूमि पर बसे लोगों को राजस्व गांव के दर्जे के प्रस्ताव को कैबिनेट में नहीं लाया गया। लोगों ने मामले में रोष प्रकट करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित कर कार सड़क चौराहे पर भाजपा सरकार और लालकुआं विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान माले जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू, मीना कपिल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कुंदन मेहता, पुष्कर दुबड़िया, गिरधर बम, राजेंद्र खनवाल, प्रमोद कॉलोनी, किशन बघरी, गुरदयाल मेहरा, प्रदीप, रमेश कुमार, बिशन दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें