रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) के दूसरे दिन शुक्रवार को परीक्षा में 143 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
उत्तराखंड बोर्ड के अनुसार, परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) के दूसरे दिन हाईस्कूल में अंग्रेजी, इंटरमीडिएट की इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, सैन्य विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, ड्राइंग एंड पेंटिंग तथा समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए कुल 475 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 434 उपस्थित और 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि इंटरमीडिएट में इतिहास की परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 440 परीक्षार्थी में से 425 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भूगोल विषय की परीक्षा से 9, अर्थशास्त्र में 27, राजनीति विज्ञान में 41, शिक्षा शास्त्र में 1, गृह विज्ञान में 6 तथा समाजशास्त्र विषय की परीक्षा से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 18 जुलाई से आरंभ हुईं परीक्षा का समापन 24 जुलाई को होगा। संवाद