फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल कर्मी का शव रखकर धरने पर बैठे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। भीमताल-भवाली रोड स्थित एक होटल में रविवार की देर रात बिजली की लाइन में काटा डालने के लिए पेड़ पर चढ़े होटल कर्मी रोहित पांडे की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में सोमवार रात 9:30 बजे विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ रोहित के शव को होटल के बाहर रखकर धरना प्रदर्शन किया। साथ होटल संचालक पर रोहित की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। विधायक कैड़ा ने एसएसपी से वार्ता कर मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को होटल प्रबंधक से उचित मुआवजा दिलाने को कहा। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भी होटल संचालक के खिलाफ नारेबाजी कर मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि और होटल को सील करने की मांग की। लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए घटना के बाद होटल संचालक की ओर से पीड़ित के परिजनों को दस लाख रुपये का चेक सौंपा गया। साथ ही 15 लाख की धनराशि जल्द देने की बात कही। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। एसआई लेखराज कंबोज ने बताया कि मृतक के परिजनों को होटल संचालक की ओर से 10 लाख का चेक दे दिया गया है। साथ ही शेष 15 लाख रुपये जल्द देने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें