नैनीताल। नैनीझील में इन दिनों कछुए का दिखना कौतुहल का विषय बना हुआ है। सोमवार को एक कछुआ झील किनारे पेड़ पर बैठा नजर आया। लंबे समय से कछुए की उपस्थिति को वैज्ञानिक पानी की बेहतर गुणवत्ता का संकेत बता रहे हैं। पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग के डाॅ. आशुतोष मिश्रा का कहना है कि नैनीझील में कछुए का दिखना हैरत की बात नहीं है। जिले की भीमताल, नकुचियाताल, सातताल झील में भी कछुओं की मौजूदगी है। कछुए को किसी व्यक्ति की ओर से झील में छोड़ा गया होगा। संवाद