फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी विधायक जागेश्वर गोविंद सिह कुंजवाल ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जागेश्वर क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लॉकडाउन में गरीबों और मजदूरों को हो रही दिक्कतों पर शनिवार को हल्द्वानी में अपने आवास पर उपवास रखा। उन्होंने सरकार की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि लॉकडाउन लागू करने के एक सप्ताह पहले ऐसी घोषणा करनी चाहिए थी, जिससे प्रवासियों को घर वापसी का मौका मिल जाता।
विज्ञापन

कुंजवाल ने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों को होम क्वारंटाइन करने के बजाय संस्थागत क्वारंटाइन करना चाहिए। राज्य सरकार कह रही है कि ग्राम प्रधान और जिलाधिकारियों के खातों में पैसे डाल दिए गए हैं, मगर हकीकत यह है कि गांव में बने क्वारंटाइन सेंटर में कोई पानी पिलाने वाला तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें