रामनगर। रामनगर से भंडारपानी मार्ग डामरीकरण का रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। एक करोड़ 21 लाख रुपये से सड़क का डामरीकरण होगा। विधायक ने बताया कि आठ किमी. मार्ग क्षतिग्रस्त था। जल्द ही मार्ग में डामरीकरण कर इसे सुगम बनाया जाएगा। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह बिष्ट, नितेश शर्मा, भरत तिवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद