लालकुआं। बरेली रोड स्थित सुभाष नगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत हो गई। वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ जाने के उसकी शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव हल्द्वानी भेज दिया है। रविवार सुबह मुक्तिधाम और श्मशान घाट के बीच अज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। युवक का सिर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। संवाद