फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक भगत ने बैलपड़ाव में सुनीं जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को बैलपड़ाव में जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और पेयजल सहित अन्य मुद्दों को उनके समक्ष रखा। भगत ने समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कॉल पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। साथ ही, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद, विधायक भगत ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे और शक्तिकेंद्र संयोजक हरीश कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें