लालकुआं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विद्यालय के विकास में धन की कमी न होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।