किच्छा। आंबेडकर चौराहे को खोलने की मांग को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ रविवार को चौक पर धरना देगें। विधायक सचिव कुलदीप सिंह लक्की ने बताया कि धरना रविवार दोपहर 12 से 1:30 बजे तक चलेगा।
विधायक बेहड़ ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कई बार इस चौक को खोलने के लिए प्रयास किए हैं। प्रशासन से लगातार मांग की जाती रही है लेकिन इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें लोगों की जान जा रही है तथा क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है।