फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक बेहड़ ने गौला तट का निरीक्षण किया

Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बुधवार को बारिश के कारण नदी से हुए जलभराव का जायजा लिया। उन्होनें बंडिया स्थित नमक फैक्टरी के पास नदी पर बने पुल और पुरानी गल्ला मंडी स्थित गौला नदी पर बने पुल का निरीक्षण किया। निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हर संभव समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। बेहड़ ने नदी के दोनों ओर बनाए जा रही ठोकरों (पिचिंग) की गुणवत्ता देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान और जल निकासी की दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रशासन को भी सचेत रहने के लिए कहा। यहां निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, गुरचरण सिंह, देवकीनंदन, संतोष रघुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नदी का जल स्तर बढ़ने पर लोगों से सतर्क रहने की अपील
किच्छा। गौला नदी लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को क्षेत्र में उफना गई है। गौला का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने व नदी क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है। इसके बाद भी नदी तट पर लोगों की भीड़ लग गई। तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मंडी क्षेत्र में लोग पर्वतीय क्षेत्र से बहकर आने वाली लकड़ियों को नदी से निकालते देखे गए। नगर क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही, पर निचले इलाकों में कुछ जगहों पर जल भराव रहा। ऐसे में प्रशासन ने दोपहरिया, सुतुईया, पुरानी मंडी, बखपुर, भगवानपुर आदि गौला क्षेत्र के इलाकों में कड़ी निगाह रखी हुई है। एसडीएम गौरव पांडे व तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने शांंतिपुरी, जवाहरनगर, पुलभटटा कई इलाकों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें